Latest:
उधमसिंह नगर

चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन।भारत देश के शिल्पियों में प्रथम स्थान पर रहे पंडित नेहरू के पदचिन्हो पर चलने का लिया संकल्प

रचना राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री देश के महान राजनेता एवं देश को बनाने वाले शिल्पियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी क्लब में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने न सिर्फ देश के संविधान के अनुसार भारत देश में अखंडता और एकता का राज्य स्थापित किया बल्कि देश के विकास के लिए शिक्षण संस्थाएं, स्वास्थ्य तथा अन्य कई प्रकार की संस्थाओं की स्थापना कर भारत देश को एक अखंड भारत बनाने में अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही महिलाओं को देश की आजादी के बाद सम्मान से जीने के अवसर प्रदान किये तथा हर क्षेत्र में उन्हें बराबर का स्थान दिया आज पंडित नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हो पर चलकर देश की एकता अखंडता को बचाए रखने का संकल्प लिया इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,उपाध्यक्ष सतीश कुमार, कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री मीना शर्मा, ममता रानी, उमा सरकार, संजीव रस्तोगी,निसार खान, दिनेश पंत, उमर अली, बाबू खान,बाबू विश्वकर्मा, छत्रपाल, अशोक मंडल, आजम, सोमपाल सागर, राधेश्याम बंसल, नरेश सागर, मानस बैरागी, रामपाल सिंह, सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

error: Content is protected !!