उधमसिंह नगर

पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी का कांग्रेसियों ने रुद्रपुर में किया स्वागत

रचना राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, १ जून को हल्द्वानी में होने वाली जय हिंद यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने ब्रस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे, इस से पूर्व हल्द्वानी जाते बक्त कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, अल्प विश्राम के लिए रुद्रपुर में रुके, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उन्हें शॉल ओड़ाकर और बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष, और ६६ विधान सभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विद्यायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ममता हालदार, कांग्रेस नेता त्रिनाथ सरकार,दिनेश पुर कांग्रेस अध्यक्ष, नारायण हालदार, महामंत्री संगठन योगेश चौहान, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व नामित पार्षद उमर अली सलमानी, निगम पार्षद अशफाक अहमद,दिनेश मौर्य दीपक शर्मा,अरविंद सक्सेना सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!