उत्तराखंड

उत्तराखंड में धामी सरकार की नीति पूरी तरह सही,पांडेय।खनन व्यवसाय को लेकर छिड़ी बहस के बीच खनन व्यापारी का आया वयान  बोले जिनकी चोर बाजारी बंद हुई,वहीं मचा रहे शोर

देहरादून(खबर धमाका)। प्रदेश में खनन व्यवसाय को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इसी बीच खनन व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खनन नीति को सही करार दिया है। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार द्वारा लागू की गई खनन नीति अब तक की सबसे बेहतर नीति है, जिससे प्रदेश को आर्थिक मजबूती तो मिल ही रही है, साथ ही बेरोजगारों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1Da49ua4Uu/

https://www.facebook.com/share/v/178cxAV7FC/

ऊपर दिए लिंक में सुनिए खनन व्यापारी अनिल पांडेय की पूरी बात 

खनन व्यापारी अनिल पाण्डेय ने कहा कि नई खनन नीति से कारोबार में पारदर्शिता आई है और छोटे स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की इस नीति से प्रदेश के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार की खनन को लेकर वही लोग शोर मचा रहे हैं,जिनकी चोर बाजारी बंद हो गई है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि इसी प्रकार सरकार खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और सुशासन बनाए रखे तो आने वाले समय में यह नीति प्रदेश के विकास की रीढ़ साबित होगी।