ठंड का सितम, ऊधमसिंहनगर में स्कूलों की फिर छुट्टी।मौसम विभाग के अलर्ट पर डीएम ने दिया आदेश

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। तराई में एक दिन की मौहलत के बाद बुधवार को फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों की कपकपी छुडा दी।मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक शीतलहर और कोहरे की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीएम ऊधमसिंहनगर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की 20 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की है।

