ऊधमसिंहनगर में ड्रोन के पीछे पड़ी चील,करानी पड़ी लैंडिंग। देखें video,कहा हुई घटना,चील ने छुड़ाए पुलिस के पसीने। हल्द्वानी में दंगे के बाद ड्रोन से निगरानी कर रही थी पुलिस

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। हल्द्वानी में तीन पहले हुई हिंसा की घटना के बाद ऊधमसिंहनगर में संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही पुलिस को एक चील ने परेशान कर दिया। बताया जा रही कि घरों की ऊपर निगरानी कर रही पुलिस के ड्रोन के पीछे एक चील पड़ गई, जिसके चलते ड्रोन को नीचे उतरना पडा। शोसल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

घटना रुद्रपुर के खेड़ा मोहल्ले की बताई जा रही है। बताते हैं कि गुरुवार को हल्द्वानी में हुई दंगे के बाद ऊधमसिंहनगर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया, शुक्रवार को जम्मे की नवाज से पहले पुलिस ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर रही थी एसएसपी ने इंद्रा चौक पर कमान संभाल रखी थी,तो एसपी सिटी मनोज कत्याल खेड़ा क्षेत्र में मस्जिद के पास तैनात थे,वह ड्रोन से निगरानी करा रहे,इसी दौरान एक चील ड्रोन के पीछे पड़ गई,चील ड्रोन के पास जाकर लगातार चीख रही थी,उसपर झप्पटा भी मार रही थी। काफी देर तक चील की इस हरकत के बाद पुलिस को ड्रोन की लैंडिंग करानी पड़ी।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुक्रवार को जब ड्रोन छतों की निगरानी की जा रही थी तभी यह घटना हुई थी।चील को भगाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह लगातार ड्रोन को झप्पटने का प्रयास करती रही, जिसपर ड्रोन को नीचे उतरना पड़ा।
