पंकज कुमार उपाध्याय होंगे ऊधमसिंहनगर के एडीएम नजूल।शासन ने किया फेरबदल।रविन्द्र कुमार डिप्टी कलेक्टर बने
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शासन ने देर-रात पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। जिसके तहत ऊधमसिंहनगर के एडीएम नजूल जय भारत सिंह को हटाकर पंकज कुमार उपाध्याय को भेजा गया है। इसके साथ हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र कुमार को ऊधमसिंहनगर का डिप्टी कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।



