रुद्रपुर पहुंचे एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ समेत अन्य लोगों ने किया स्वागत
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। –एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार के रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। श्री हालदार आज रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिसकी जानकारी मिलने पर भारत भूषण चुघ समेत वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र सिंह संधू ,पूर्व मेयर रामपाल सिंह ,राजकुमार शाह, विनय बतरा ,अरविंद, विश्वजीत गिल ,राज कोली ,हरीश चौधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार को श्रीमद् भागवत गीता देकर उनका स्वागत किया।
श्री हालदार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एससी-एसटी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और पिछले लगभग 10 वर्ष के कार्यकाल में एससी एसटी समाज के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई गई हैं ,जिनका समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और समाज के एससीएसटी वर्ग के उत्थान के लिए और भी योजनाएं लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज एससी एसटी समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार के चलते ही यह संभव हो पाया है क्योंकि भाजपा सरकार सभी को एक साथ लेकर विकास की सोच रखती है। एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हालदार ने रुद्रपुर के लोगों का भी आभार जताया।

