अब हल्द्वानी नगर आयुक्त बने आईएएस विशाल मिश्रा। ऊधमसिंहनगर में सीडीओ पद से भेजें गए थे गढ़वाल। रुद्रपुर में नगर आयुक्त के कार्यकाल के दौरान रहे थे विवादों में।प्रमोशन या डिमोशन चल रही चर्चा।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में एसडीएम,नगर आयुक्त और फिर सीडीओ के पद पर रहे आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा अब हल्द्वानी के नगर आयुक्त होंगे।शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। विशाल को पिछले सप्ताह ही ऊधमसिंहनगर सीडीओ पद से हटाकर गढ़वाल का सीडीओ बनाया गया था, लेकिन एक सप्ताह बाद ही उन्हें वहां से हल्द्वानी का नगर आयुक्त बनाकर भेज दिया।
ऊधमसिंहनगर एसडीएम के बाद नगर आयुक्त बने विशाल मिश्रा पर अपने कार्यकाल के दौरान जमकर मनमानी, नियम विरुद्ध तरीके से सभागार बनाने और पद से हटने के बाद टेंडर करने के आरोप लगे थे,दो मामले हाईकोर्ट तक भी पहुंचे थे, हाईकोर्ट ने टेंडर निरस्त कर दिया थे,तो सभागार बनाने के मामले लाखों रुपए का जुर्माना निगम पर लगा था। रुद्रपुर में नगर आयुक्त होने के दौरान कूड़े के ढेर में भी उनपर बड़ा गोलमाल करने की बात लोगों कहते रहे हैं।
इधर सीडीओ पद पर रहने के दौरान विशाल मिश्रा की रिपोर्ट तारीफ वाली नहीं है।
शासन ने जिस प्रकार ने सीडीओ पद से नगर आयुक्त बनाकर हल्द्वानी भेजा है,वह भी किसी डिमोशन माना जा रहा है।


