उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड की नपाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप।नगर निगम,पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम शामिल।नपाई में सड़क के 70 प्रतिशत हिस्सें पर मिला अतिक्रमण

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर जाम के दाम से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्य बाजार से गुजर रहे काशीपुर रोड के चौड़ीकरण की उम्मीद जगी है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क की नपाई शुरू कर दी है। माना जा रहा कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने को बुल्डोजर कार्यवाही होती नजर आयेंगी।

https://www.facebook.com/share/v/14H8mpnAzm2/

शनिवार को प्रशासन की टीम ने फीता लेकर नपाई शुरू की,तो पता चला कि सड़क पर बड़े पैमाने पर कब्जा हो रखा है।70 प्रतिशत हिस्सें पर लोगों का कब्जा,कहीं पक्के भवन,कहीं जनरेटर तो कहीं पर दुकानें सजी हुई है। सड़क पर हुए कब्जें की बजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।यह हालत तब है जब इस सड़क पर की बड़े छोटे स्कूलों हजारों बच्चे और हजारों वाहन गुजरते हैं।
बताया जा कि प्रशासन और सफेदपोशों की चुप्पी के बाद प्रीतिग्या था ओथ फाउंडेशन की तरह से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पूरी स्थिति से अवगत कराया गया था, जिसपर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने नपाई का काम शुरू किया है। माना जा रहा एक दो दिन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो जायेगी।