Latest:
उधमसिंह नगर

कांग्रेसी नेता खेड़ा,पाषर्द परवेज समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर केस डंफर को जबरन रोकने के आरोपी में चालक ने दर्ज कराया मुकदमा।रंगदारी मांगने व गाली गलौज करने का आरोप

रुद्रपुर(खबर धमाका)। डंपर चालक ने कांग्रेसी नेता मोहन, पाषर्द समेत 10-18 अन्य के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त लोगों पर वाहन रोक कर गाली गलौज करते हुए रोड पर चलने पर खर्चा मांगने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक भट्टा मौहल्ला थाना नवाबगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी
राम प्रकाश पुत्र अनोखे लाल ने पुलिस को तहरीर दी।

https://www.facebook.com/share/v/16yeHJk3TP/

तहरीर में कहा कि 28 अगस्त 25 को अपनी गाड़ी डंपर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 एफटी 8597 में छोई मोड़ डिल्लन क्रेशर से रेता लेकर बरेली उत्तर प्रदेश जा रहा था। आरोप है कि इन्द्रा चौक से थोड़ी आगे किच्छा रोड पर मोहन खेड़ा,परवेज कुरैशी समेत उनके अन्य 10-15 साथियों ने जो स्वंय को पत्रकार व नेता बताते हुए डंपर रोका और गाली गलौच करते हुये खींचकर बाहर उतारा। चालक के मुताबिक गंदी गंदी गालियां देते हुए कहा कि इस रोड पर नहीं चलने देंगे और हर 10-15 दिन में हमें खर्चा देना होगा। अन्यथा रेता बजरी का काम नहीं चलने देंगे। आरोप है कि जबरदस्ती माल व गाड़ी के कागज चैक करने लगे। बताया कि गाड़ी व रेता बजरी के कागज सब ठीक थे। गाड़ी कांटा करायी जो अंडरलोड थी। चालक के मुताबिक थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंची और बीचबचाव किया। चालक ने बताया कि अगर पुलिस नहीं आती तो उक्त लोगों से जान का खतरा था। ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे । चालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस ने चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है