उधमसिंह नगर

शटरिंग के गोदाम आग ने छुड़ाया दमकल कर्मियों का पसीना।लाखों का माल स्वाह,कई घंटों में आग पर पाया गया काबू

रचना राठौर(खबर धमाका)।एक शटरिंग के गोदाम में शॉट शर्किट से आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और आसपास की फैक्टरियों के अग्निशमन वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। करीब 10 वाहनों ने पांच घंटे में आग काबू की। आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

https://www.facebook.com/share/p/18u15vd8kN/

https://www.facebook.com/share/v/1AiMRiwHiV/

https://www.facebook.com/share/v/16mNKefscL/

कुंडा थाना क्षेत्र के जसपुर रोड रजा कॉलोनी में मोहल्ला आर्य नगर निवासीआसिफ राजा का शटरिंग का गोदाम है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे शटरिंग के सामान के गोदाम में शॉट शर्किट के चलते आग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग भीषण होने के चलते आसपास की फैक्ट्रियों की दमकल गाड़ियों को भी बुला लिया गया। जिसके बाद लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक आसिफ रजा ने बताया उनका यह गोदाम 5500 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जिसके अंदर शटरिंग का सामान रखा जाता है। बताया आज शाम गोदाम के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गोदाम से धुआं निकाल रहा है। जब तक वह मौके पर पहुंचे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तब उन्होंने फायर विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आंकलन नहीं किया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही देखा जाएगा कितने का नुकसान हुआ है।

error: Content is protected !!