नगर निगम में धूमधाम से मनाई होली।महापौर विकास शर्मा बोले पराम्परागत रुप से शांति पूर्वक मनाए होली।सभी पाषर्द,कर्मचारियों,नगर आयुक्त रहे मौजूद
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर नगर निगम में महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों और पाषर्दों के साथ धूमधाम से होली खेली साथ ही कर्मचारियों को होली पर मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं दी। महापौर ने सभी लोगों से होली पराम्परागत तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का भी आह्वान किया।
https://www.facebook.com/share/v/1Ex2E6Xcdb/
https://www.facebook.com/share/v/1GfYXmP8fF/
ऊपर दिए लिंक में देखिए नगर निगम में होली की लाइव वीडियो
बुधवार को शाम तीन बजे नगर निगम में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी पाषर्द, कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक दुसरे को रंग लगाया तो होली के गीतों पर डांस भी किया। महापौर विकास कहा कि होली पर्व शराब पीकर हुड़दंग मचाने का पर्व नहीं है, होली का पर्व गले मिलकर बधाई देने के साथ ही हमें सभी बुराई को भुलाने, बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व है। उन्होंने होली क्यों मनाई जाती है, इसपर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में सभी कर्मचारियों की मेहनत से सफाई का काम तेज हुआ है। नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने सभी कर्मचारियों और पाषर्दों को होली की शुभकामनाएं देते कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी का मिलकर काम करना होगा। पूरे शहर की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है,उसे तभी पूरा किया जा सकता है,जब सभी मिलकर पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
अंत में सभी कर्मचारियों कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर होली की शुभकामनाएं दी गई