पुलभट्टा क्षेत्र में मिला अवैध मेडिकल स्टोर,भारी मात्रा में नशे की दवाईयां बरामद।मेडिकल संचालन पर मुकदमा,आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर हुआ एक्शन

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। कुमाऊं मंडल में आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे नशामुक्ति अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलभट्टा क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के जांच के दौरान एक अवैध मेडिकल से बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मेडिकल संचालन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ मुकदमा दर्ज किया है।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर मंडल लगातार अभियान चल रहा है पिछले सप्ताह SOTF टीम, स्थानीय पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग की टीम हल्द्वानी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की जांच की थी, जिसमें काफी खामियां मिलीं थीं। रविवार को संयुक्त टीम ने ऊधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्रान्तर्गत कब्रिस्तान रोड, इन्द्रानगर, किच्छा(थाना क्षेत्र पुलभट्टा) ऊधमसिंहनगर स्थित 02 मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। पहले मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएँ पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया तथा स्वामी को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। दूसरे मेडिकल स्टोर में मौके पर भारी मात्रा में नशीली दवाएँ बरामद हुईं।
बरामदगी का विवरण
Tramadol : 1875 कैप्सूल
Alprazolam : 429 टैबलेट
Codeine Syrup : 57 बोतल (100ml)
टीम के मुताबिक मेडिकल स्टोर स्वामी मोहम्मद आरिफ पुत्र अकबर शाह, निवासी वार्ड नं.-20, इंदिरा नगर सिरौली पुलभट्टा, ऊधमसिंहनगर से बार-बार पूछने पर भी क्रय-विक्रय से संबंधित कोई अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं किए गए।
इसके अतिरिक्त, जाँच में यह भी पाया गया कि आरोपी के पास मेडिकल स्टोर संचालित करने का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मेडिकल संचालन के खिलाफ आरोपी के विरुद्ध NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज।
संयुक्त टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक : नीरज कुमार उधम सिंह नगर,औषधि निरीक्षक : निधि शर्मा, शुभम कोटनाला उधम सिंह नगर
SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र उ0नि0 दीपा अधिकारी, हे0का0 मुजफ्फर अली,हे0का0 पंकज कंडारी, हे0का0 हरबंश राणा,का0 पंकज भट्ट,का0 मुकेश बोरा
थाना पुलभट्टा पुलिस
उ0नि0 दिनेश भट्ट,का0 महेन्द्र बिष्ट मौजूद थे
