पंत कृषि मेले में कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें बोनें का दिया प्रशिक्षण
नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)- जनपद के कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें मक्का, गन्ना, दलहनी फसलें (उर्द, मूंग, लोबिया), तिलहनी फसलें (सूरजमुखी) सब्जी व बागवानी फसलों का उत्पादन के सम्बन्ध में प्रशिक्षित/जागरूक करने हेतु गो०ब०५० कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर में आयोजित होने वाले किसान मेले में दिनांक 08, 09, 10 मार्च 2025 में प्रशिक्षण का आयोजन पन्तनगर विश्वविद्यालय के सहयोग से कराया गया। प्रशिक्षण में जनपद के समस्त विकासखण्डों से कृषकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दिनांक 08.03.2025 को 932, दिनांक 09.03.2025 को 983 एवं दिनांक 10.03.2025 को 925 कृषकों (तीनों दिवसों में विकास खण्ड जसपुर से 336, काशीपुर से 333, बाजपुर से 323, गदरपुर से 304, खटीमा से 440, सितारगंज से 430 एवं रूद्रपुर से 674 कृषकों) को प्रतिभाग कराया गया। प्रशिक्षण में डॉ० जितेन्द्र क्वात्रा, निदेशक, प्रसार शिक्षा एवं डॉ० बी.डी. सिंह के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ० अमित भट्नागर, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग, के द्वारा मक्का उत्पादन से सम्बन्धित जानकारियां, डॉ० गुरविन्दर सिंह, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग, के द्वारा फसलों जल प्रबन्धन एवं कृषि में जल की महत्ता के सम्बन्ध में, डॉ ए० एस० जीना, प्राध्यापक, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, के द्वारा गन्ना उत्पादन से सम्बन्धित जानकारियां डॉ० वी० के० सिंह, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग, के द्वारा जायद में ली जाने वाली दलहनी फसलों के उत्पादन सम्बन्धी जानकारी, डॉ० एम० एस० नेगी, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग, के द्वारा विभिन्न फसल चक्रों के बारे में जानकारी दी जिसमें थान-सब्जी मटर-मक्का फसल चक्र को सबसे उपयुक्त बताया जिससे कृषक अधिक आय का सृजन कर सकता है यह भी अवगत कराया एवं डॉ० एस० के० मौर्या, वरिष्ठ शोध अधिकारी, सब्जी विज्ञान विभाग, के द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर सब्जी उत्पादन के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारियां उपलब्ध करायी गयी। प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस दिनांक 10.03.2025 को कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती कर आय सृजन करने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, कुलपति डॉ० मनमोहन सिंह चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ० अभय सक्सेना, एवं राजेन्द्र शर्मा, उपरियोजना निदेशक आतमा, ऊधम सिंह नगर आदि उपस्थित थे।
—————————————————