रुद्रपुर में सामाजिक संस्था द हारमनी क्लब ने अन्मतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं की वाॅकिग मैराथन का आयोजन
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। सामाजिक संस्था द हारमनी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रुद्रपुर में तीन सौ से अधिक महिलाओं की वाॅकिग मैराथाॅन का भी आयोजन किया गया जोकि गुरु अंगदेव काम्पलैक्स नैनीताल रोड से प्रारम्भ होकर देव भूमि गार्डन स्टेट तक निकाली गई। जागरूकता रैली में हारमनी क्लब के आलावा स्थानीय नागरिक व अन्य सामाजिक संगठनो, स्कूलो व के.एम.सी. हाॅस्पिटल के डाक्टरों ने भी भाग लिया। रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने किया गया।
https://www.facebook.com/share/v/12G9uMsFg5a/
आपको बता दे कि द हारमनी क्लब रुद्रपुर की दस समर्पित महिलाओ के समूह द्वारा 2004 में स्थापित एक पंजीकृत चैरिटेबल संस्था है जो कि समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रसिद्व है। समुदाओं के उत्थान के मिशन के साथ हारमनी क्लब सक्रिय रूप से शिक्षा, बाल कल्याण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में काम करता है। क्लब समाज सेवा के क्षेत्रा में 15 वर्षों से प्रतिगत है।
यह रैली महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता हेतु रविवार को के.एम.सी. हाॅस्पिटल सहयोग से की गई। जिसमें महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण की सेवा भी प्रदान की गई है।
इस मौके पर क्लब के मरीना, धरा, मोनिका, अंजू, जसमीत, अभिता, सुनीता, तनवी, रुचि व मध्ु शामिल थी।