उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में फिर कमल का कमल! बदलाव की उम्मीदों पर फिरा पानी,15 लोगों ने की थी दावेदारी  ज़िला अध्यक्ष की घोषणा के बाद अतिशबाजी व होली खेलकर मनाया जश्न  सुनिए नवनियुक्त जिला, विधायक शिव अरोरा,महापौर विकास शर्मा की बात 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। तमाम कयास, उम्मीदों और चर्चाओं के बाद ऊधमसिंहनगर में भाजपा के जिलाध्यक्ष का ऐलान हो गया,कमल जिन्दल फिर भाजपा ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी कार्यालय पर उनके नाम की घोषणा के बाद जश्न मनाया गया, आतिशबाज़ी हुई और होली खेली गई। पार्टी के विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

https://www.facebook.com/share/v/1EVicpzxgx/

https://www.facebook.com/share/v/1ADZLx25Ld/

https://www.facebook.com/share/v/1XC2WAiXBr/

https://www.facebook.com/share/v/14tHMmSEDB/

ऊपर दिए लिंक में देखिए भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की घोषणा से जुड़ी पूरी कवरेज

ऊधमसिंहनगर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिला के लिए 15 लोगों ने दावेदारी की थी, जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, नेत्रपाल मौर्य, धीरेन्द्र मिश्रा समेत पार्टी के दिग्गज शामिल थे, लेकिन हाईकमान ने फिर कमल जिन्दल के नाम पर मुहर लगाते हुए बदलाव की उम्मीद खत्म कर दी है। घोषणा से पहले जिला कार्यालय पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, जैसे ही जिलाध्यक्ष पद पर कमल जिन्दल के नाम की घोषणा हुई वैसे ही खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद सभी पार्टी के नेताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके बाद कार्यालय के बाहर आतिशबाज़ी व होली खेली गई।इस दौरान विधायक, महापौर समेत पार्टी के अन्य लोग झूमते नजर आए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल,सुरेश कोली, अमित नारंग,भारत भूषण चुघ, उपेन्द्र चौधरी, राकेश सिंह, अनिल चौहान,राधेश शर्मा, राजेश जग्गा,कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, विकास सागर समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!