दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खेड़ा में ही मुस्लिम समाज को ईद की नमाज पढ़ने की इजाजत दे महापौर, मीना

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका) पूर्व पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस की बरिष्ठ नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने नगर निगम के मेयर विकास शर्मा से अनुरोध किया है की वह रुद्रपुर में साम्प्रदायिक सद्भावना को बनाये रखने में आगे आये, श्रीमती शर्मा ने कहा की हमारा क्षेत्र कौमी एकता का गुलदस्ता है, यहाँ हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग अपने अपने तीज त्यौहार आपस में मिल जुल् कर मनाते रहे है, यही कारण है की हमारा साम्प्रदायिक सोहार्द हमेशा मजबूत रहा है, श्रीमती शर्मा ने महापोर् विकास शर्मा से कहा है की वह दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर आगे आये और मुस्लिम समुदाय को ईद के त्यौहार पर खेड़ा में ही नमाज अता करने की अनुमति प्रदान करे, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा की देश के संत, महात्माओं, और ब्राह्मणों ने हमेशा पर कल्याण के लिए कार्य किये है, महापोर् श्री शर्मा को भी उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए, क्योंकि वह भी ब्राह्मण है, और शहर के महापोर् है l

