समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती
बाजपुर/ऊधमसिंहनगर (खबर धमाका)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर आज बाजपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘समाजवादी बाबा साहब वाहिनी’ द्वारा बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को ‘PDA दिवस’ के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
https://www.facebook.com/share/v/188n843Rnh/
https://www.facebook.com/share/r/1AvACa4A1U/
कार्यक्रम का शुभारंभ और पुष्पांजलि
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विचारक महिपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्षता एवं संचालन
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दिवाकर ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांशीराम जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार द्वारा किया गया।
उपस्थित गणमान्य जन
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम सिंह सागर, रहीश लाला, दीपक कुमार, जगदीश भारती, नंदकिशोर बिट्टू, अंकित कश्यप, अभिषेक सागर, जसविंदर सिंह, राजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, धर्मवीर दिवाकर, उज्ज्वल सागर, रवि चौधरी, विशाल यादव, अमित शर्मा, दाविर राजा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
