उत्तराखंड

Video”केलाखेड़ा में नदियों का सीना छलनी कर रहे खनन माफिया।अवैध रुप गडरी नदी में हो रहे खनन पर सिस्टम खमोशी। राजस्व का प्रतिदिन हो रहा लाखों का नुकसान।शिकायतों के बाद भी नहीं होती कार्यवाही

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। उत्तराखंड को सर्वाधिक राजस्व देने वाले ऊधमसिंहनगर में अवैध खनन का खेल बड़े पैमाने पर हो रहा। खनन माफिया विरोध करने वालों पर गुंडई दिखाते हैं,तो सरकार बड़ा नुक़सान पहुंचा रहे खनन माफियाओं के आगे सिस्टम नवमस्तक हो चुका है। यह पूरा खेल कैसे और क्यों हो रहा यह किसी से छिपा नहीं। खनन के इस खेल में यूपी के बड़े बड़े अपराधी भी शामिल हैं।

शनिवार को गडरी नदी में होता अवैध खनन का दृश्य 

ताजा मामला जनपद के केलाखेड़ा क्षेत्र का समाने आया है, बताया जा रहा कि गडरी नदी व उसके आसपास करीब 50 एकड़ जमीन का सीना छलनी हो चुका है,खनन में दिन रात जेसीबी व पोकलैंड मशीन चल रही है,तो विना नबंर के वाहन अवैध खनन को जनपद के साथ ही यूपी तक पहुंचा रहे,बड़े डंपरों के साथ ही छोटे वाहन भी इस काम में लगे हैं। बताया जा कि केलाखेड़ा क्षेत्र में खनन माफियाओं ने बड़ा स्टाक कर रखा है,जहां से रात को अवैध खनन बहार भेजा जाता है।

खनन के इस खेल में जो माफिया लगे हुए हैं, उनके ऊपर कई कई संगीन मामले दर्ज हैं। लेकिन उनका बाल बांका नहीं हो रहा है।

जानकारों की मानें तो केलाखेड़ा हो रहे अवैध खनन से सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का चूना लग रहा है। बताया तो यह भी जा रहा कि खनन माफिया ने सरकारी भूमि भी खोल डा

ली है।