उधमसिंह नगर

स्वस्थ्य होकर लौटे रुद्रपुर नगर आयुक्त दुर्गापाल। ठुकराल बंधुओं,व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जान हाल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। लोकसभा चुनाव के बाद अस्वस्थ हुए नगर आयुक्त रुद्रपुर नरेश चंद्र दुर्गापाल स्वास्थ्य होकर वापस लौट आए हैं।
नगर आयुक्त दुर्गापाल के वापस लौटने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एंव समाजसेवी संजय ठुकराल ने उनके आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एंव समाजसेवी संजय ठुकराल ने दिल्ली से अपने घर नरेश दुर्गापाल का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गुरुवार की शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी व्यापारियों के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात कर उनका हाल जाना था।
बता दें बीते दिनों एमएनए नरेश दुर्गापाल का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था। जिस पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। नगर आयुक्त का स्वस्थ खराब होने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने हवन-यज्ञ कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की थी, वहीं निगम के कर्मचारी, व्यापारियों और अन्य लोगों ने भी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी, लोगों की दुवाओं से फिलहाल उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।

error: Content is protected !!