उधमसिंह नगर

निकाय चुनाव:रुद्रपुर में सामान्य सीट पर कांग्रेस के यह दिग्गज ठोकेंगे ताल।पढे पूरी खबर,कौन कितना है मजबूत,कांग्रेस किस पर लगा सकतीं दाव

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव निपटने के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मियां पूरी तरह गर्म है। पाषर्द से लेकर महापौर बनने के लिए हर कोई बेताब है,तो दावेदारों की लिस्ट कई हैरान करने वाले नाम भी समाने आ रहे हैं।

रुद्रपुर नगर निगम की सीट यदि सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई तो भाजपा की तरह कांग्रेस की लिस्ट भी काफी बड़ी है,

इसमें सबसे पहला नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा का है। मीना वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष है,तो विधानसभा के चुनाव वह जीतते जीतते दूसरे नंबर आई थी। सरल स्वभाव से लोगों खासकर महिलाओं में घुल मिल जाने वाली महिला रुद्रपुर की सबसे लोकप्रिय महिला नेत्री मानी जाती है,शहर के हर कोने में उनकी अलग पहचान तो हर कोई उन्हें भली-भांति जानता भी है।

दूसरे नंबर पर अभी हाल ही में दावेदारी ठोंकने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा का नाम आ रहा है। 2002 में कांग्रेस से जुड़ने के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष बने संजय की व्यापारियों में मजबूत पकड़ है, पिछले दिनों हुए चुनाव में उनका निर्विरोध निर्वाचित होना इसका उदाहरण है। माना जा पूर्व मंत्री व किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड के करीबी होने का भी उन्हें ज्यादा मिलेगा। व्यापारियों के लिए लगातार लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाने वाले संजय की आम जनता में भी अच्छी पकड़ बताई जाती है।

महापौर की दावेदारी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी करने के मूड में नजर आ रहे हैं। आर्थिक रुप से सम्पन्न सीपी जब महानगर अध्यक्ष बने थे तो पार्टी में उनका जमकर विरोध हुआ था, यहां तक कि सीपी के विरोध में रुद्रपुर के कुछ दिग्गज नेता और किच्छा विधायक तिलक राज ने मोर्चा खोल दिया दिया, लेकिन मजबूत पकड़ के चलते सीपी को हिला नहीं पाया, सीपी ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की गुटबाजी भी खत्म की है। शहर में एक समय कमजोर हो चुकी कांग्रेस को मजबूत करने का श्रेय सीपी को जाता है। सीपी शर्मा की मलिन बस्तियों के साथ रम्पुरा, ट्रांजिट कैंप के साथ पूरे शहर में अच्छी पकड़ बताई जा रही है।

इधर पार्टी से दो बार पाषर्द रहे निगम के उपनेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद भी महापौर का दावा ठोकने वाले हैं। शोसल मीडिया पर उन्होंने दावेदारी कर दी है। नगर निगम की बोर्ड बैठको में कांग्रेस की पूरी तरह बाज बुलंद करने वाले मोनू ट्रांजिट कैंप के बड़े नेता माने जाते है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जहां आधा शहर बसता है,वहां पर कांग्रेस के पास मोनू के शिवाए कोई बड़ा चेहरा नहीं है। युवा चेहरे के रुप मोनू की बंगाली समुदाय में बहुत अच्छी पकड़ है।

इसी कड़ी में भूरा रानी क्षेत्र के पाषर्द मोहन खेड़ा भी टिकट का सपना देख रहे हैं।मोहन का भूरा रानी क्षेत्र में तो जलबा बताया जा रहा है, लेकिन बाकी शहर में उनकी पहचान न के बराबर है। पूर्व मंत्री व किच्छा के विधायक तिलक राज बेस्ड से भी उनका छत्तीस का आंकड़ा बताया जाता है। नगर में बोर्ड की बैठकों के दौरान उनपर कई बार अन्दर खाने भाजपा को सर्पोट करने के भी आरोप लगे थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट का भरोसा भी दे रखा है, लेकिन इतने बड़े बड़े दिग्गजों के होते उन्हें टिकट मिलेगा इसकी उम्मीद भी कम ही है।

इधर कांग्रेस से दावेदारी की लाइन में पार्टी के पुराने नेता परिमल राय का नाम भी सामने आ रहा है, हालांकि राय ने इसको लेकर अभी कोई वयान जारी नही

किया है।

error: Content is protected !!