अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के अवसर पर जगह-जगह होंगे कार्यक्रम,चुघ। कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ बोले अटल के साथ काम करने वाले बुजुर्ग होंगे सम्मानित

रुद्रपुर( खबर धमाका)।- अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसकी शुरुआत गत दिवस दीप प्रज्वलन के साथ कर दी गई है। कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि अटल स्मृति शताब्दी वर्ष पर देश पर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत प्रदर्शनी का आयोजन नगर निगम और नगर पालिकाओं में किया जाएगा तथा प्रत्येक विधानसभा में कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।

https://www.facebook.com/share/v/17uhi6C2i6/
https://www.facebook.com/share/v/1D3HQu67Gk/
https://www.facebook.com/share/v/183ZibTuSA/
उन्होंने कहा की जिन बुजुर्गों ने अटल बिहारी वाजपेई जी के साथ कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जगह-जगह कवि सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा साथ ही विभिन्न स्थानों पर अटल स्मृति पार्क, अटल स्मृति चौराहा और अटल स्मृति वन की स्थापना भी की जाएगी। महिला मोर्चा की ओर से रंगोली और दीपमालाएं कार्यक्रम भी होंगे। चुघ ने कहा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तमाम आला नेता प्रतिभाग करेंगे। चुघ ने कहा की जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक पहुंचने में अटल बिहारी वाजपेई जी का योगदान कोई भी कार्यकर्ता भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई एनडीए सरकार के पहले प्रधानमंत्री बने और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। जिसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अटल स्मृति शताब्दी वर्ष में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
