रुद्रपुर व्यापार मंडल चुनाव,अध्यक्ष संजय,महामंत्री मनोज,कोषाध्यक्ष पद पर संदीप को विजय।हरीश,बल्लू,पल्ली गाबा को मिली हार।पढे पूरी खबर,किसे मिले कितने मत

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर में 11 वर्ष बाद हुए प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल के चुनाव सम्पन्न हो गए। चुनाव में व्यापारियों ने खुलकर मतदान किया। देर शाम आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर संजय जुनेजा,महामंत्री पद मनोज छाबड़ा तो कोषाध्यक्ष पद संदीप राव के सिर जीत सेहरा सजा है। चुनाव में सबसे बड़ी हार पूर्व महामंत्री रहे पूर्व मंत्री तिलक के संमधी हरीश अरोड़ा की हुई है।

रुद्रपुर में रविवार को व्यापार मंडल के महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें कुल 3102 मतदातओं में से 2726 लोगों ने मतदान किया। शाम को 05 मतगणना शुरू हुई। घोषणा के बाद विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई।
परिणाम में
01-अध्यक्ष -संजय जुनेजा, निर्विरोध
कोषाध्यक्ष.
संदीप राव. -1025
पवन गाबा पल्ली-939
बलविंदर सिंह बल्लू- 731
महामंत्री पद
मनोज छाबड़ा 1420
हरीश अरोड़ा 1291
मनोज छाबड़ा 129 वोटों से विजय
