सेवा क्रांति ट्रस्ट ने परिवार से बिछड़ी वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर गरीब, परेशान लोगों के साथ पशुओं की सेवा कर रहे सेवा क्रांति ट्रस्ट ने घर बिछुड़ी वृद्ध महिला को खोजकर उसे परिजनों सौंप दिया है, जिससे परेशान परिजनों की खुशियां लौट आई है,वहीं परिजनों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की सराहना की है।
ट्रस्ट के सदस्य रामवीर यादव व अलका अरोडा के मुताबिक तीन दिन से घर से निकली एक बुजुर्ग महिला जो की परिवार वाले भी ढूंढ रहे थे पर कही पता नही चल रहा था और रविवार को हमारी टीम सेवा क्रांति ट्रस्ट ने ढूंढ निकाला। महिला जीजीआईसी कॉलेज के पास रोड पर पड़ी मिली और बेहोश हालत में थी कुछ बोल नहीं पा रही थी फिर टीम ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए रात को इनके परिवार वालो को ढूंढा तब कही जाकर वो मिले 9:00 बजे मां को घर वालो को सौंप दिया। महिला लक्ष्मी देवी वर्मन पत्नी रामचरन वर्मन ट्रांजिट कैंप के ई-20 ब्लाक की रहने वाली थी। महिला के पति राचरन वर्मन के मुताबिक उसकी पत्नी 21 जून को अचानक गायब हो गई थी, काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं था,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। रामचरन वर्मन ने सेवा क्रांति ट्रस्ट द्वारा उसकी पत्नी को खोजकर परिजनों से मिलाने पर खुशी जताते हुए हुए की सराहना की।
टीम की सदस्य अलका अरोडा ने कहा कि सेवा क्रांति ट्रस्ट लगातर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है चाहे कोई भी काम हो और आज हमारी टीम के योद्धा रामवीर यादव, राहुल कोली ने इस कार्य को सफल बनाया।