राजीवनगर में महानाम संकीर्तन में साथियों सहित पहुंचे तनेजा, गाबा और मुंजाल, माथा टेककर प्राप्त किया आर्शीवाद

रुद्रपुर(खबर धमाका)।- राजीवनगर वार्ड 35 में सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम

संकीर्तन में समाजसेवी जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, सचिन मुंजाल नें साथियों सहित पहुंचकर माथा टेका। सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन कमेटी के पदाधिकारियों व मेंम्बरों नें आगंतुको का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी जगदीश तनेजा नें मौजूद वार्डवासियों को सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन की बधाई देने के साथ साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिये संपूर्ण कमेटी को भी साधुवाद प्रेषित करते हुये कहा कि इस भव्य आयोजन के लिये भारी व्यवस्थायें जुटानें, अनुशासन बनाये रखने के लिये समस्त कमेटी बधाई की पात्र है।
समाजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे का मधुर संकीर्तन 24 प्रहर विराट महायज्ञ में रह संगीतमय अमर शब्द सुनते ही मानो मानव जीवन सफल हो गया है।
पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल नें कहा कि इस संकीर्तन महायज्ञ एवं भण्डारे में भजन श्रवण एवं सेवा करनें वाले भक्तों पर प्रभु का आर्शीवाद स्वतः ही बरसता है।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष गणेश सरकार, उपाध्यक्ष विकास विश्वास, सिद्धान्त ग्रोवर, गौतम घरामी, खगोपति विश्वास, अमित सरकार आदि सहित बड़ी संख्या में राजीवनगर वासी मौजूद थे ।
