अशोक लेलैंड प्लांट में स्वस्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों कर्मचारियों का हुआ चैकअप

रुद्रपुर(खबर धमाका)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को डॉ के.के. अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर के निर्देशन में अशोका लेलैंड पंतनगर प्लांट में कर्मचारियों के लिए एक वृहद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रपुर के समन्वय से प्लांट परिसर मे किया गया।

शिविर में कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, रक्त जांच, गैर-संचारी रोग (NCD) जांच जैसे रक्तचाप एवं शुगर, तथा एचआईवी जांच शामिल रही।
शिविर के दौरान कुल:
101 टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे,
75 रक्त जांच,
121 एनसीडी स्क्रीनिंग
93 एचआईवी जांच की गईं।
इस अवसर पर श्री योगेन्द्र कुमार सागर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रपुर उपस्थित रहे तथा उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके साथ डीएलएसए की टीम भी सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. हरेंद्र कुमार, एसीएमओ उपस्थित रहे। साथ ही अशोका लेलैंड की ओर से डॉ. शैव्या अरोड़ा एवं अन्य कंपनी अधिकारी एवं कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे।
शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय रहते जांच के माध्यम से रोगों की पहचान सुनिश्चित करना था। इस पहल को कर्मचारियों द्वारा सराहा गया तथा बड़ी संख्या में उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
