Latest:
उधमसिंह नगर

अवैध कच्ची शराब के माफियाओं पर रुद्रपुर पुलिस का करारा प्रहार, शराब निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई।5000 लीटर लहन नष्ट, धधकती 03 अवैध शराब की भट्टियां एवं 06 ड्रम नष्ट, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप।

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री तथा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

रविवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा ग्राम रायपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब निर्माण के ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां 03 अवैध शराब बनाने की भट्टियां चालू हालत में तथा 06 ड्रम पाए गए। मौके पर अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लगभग 5000 लीटर लहन भी पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही अवैध शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 5000 लीटर लहन को पूर्णतः नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टियों एवं उपकरणों को भी नष्ट किया गया।

रुद्रपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब निर्माण के ठिकानों पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

🚔 कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम

1 वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह

 वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल

उप नि प्रदीप पंत

हल्का प्रभारी इंदर सिंह डेला

अपर उप निरीक्षक नवीन जोशी

कनि तजववीर साही 

हेड कनि महेंद्र सिंह जमवाल

कांस्टेबल जगदीश papne

 अवैध शराब कारोबारियों को रुद्रपुर पुलिस की दो टूक चेतावनी

अवैध शराब का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार जारी रहेगा — अवैध शराब के अड्डों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

कोतवाली रुद्रपुर

जनपद ऊधमसिंह नगर