फिर झूठ का पुलिंदा साबित हुए ठुकराल, अपनी हरकतों से आएं बाज: धीरेश
रचना राठौर(खबर धमाका)। आरोप-दर-आरोप की सियासत के मध्य आज जब टीडीसी अधिकारियों ने प्रेस कर ठुकराल के आरोपों पर अपनी स्थिति साफ की तो भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता ने पूर्व विधायक ठुकराल को आढ़े हाथों ले लिया।
https://www.facebook.com/share/v/1GorPyREwW/
https://www.facebook.com/share/v/1Awk11LfEK/
https://www.facebook.com/share/v/1FCdFRmDrM/
टीडीसी में घोटाले के आरोपों को अफसरों ने किया खारिज
उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद से ठुकराल निरंतर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर विकास की गति को रोकने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे बोलने से पूर्व किसी भी आरोप की सत्यता की पड़ताल भी नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने रुद्रपुर में प्रेस करके आरोप लगाए थे, भारतीय जनता पार्टी ने उनके किसी भी आरोप को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि वे अब पप्पू की पार्टी के नेताओं के साथ झूठा खाकर झूठ बोलने के आदी हो गए हैं। अब जब कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी भाजपा विधायक को बदनाम करने के लिए झूठ बुलवाया गया तब आज टीडीसी अधिकारियों ने सारी स्थिति को बारीकी से साफ कर साबित कर दिया कि वह झूठ बोल रहे हैं। भाजपा नेता धीरेश गुप्ता ने कहा कि शहर के लोगों को गुमराह कर पूर्व विधायक ठुकराल विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मटकोटा के जिस प्लांट को बंद करने की बात कर वे हाय-तौबा मचा रहे हैं, वे प्लांट २०१५ में तब बंद हुआ जब ठुकराल खुद विधायक थे, उन्हें इस बात का पता ही नहीं है कि उनके कार्यकाल में ही यह प्लांट बंद हुआ है। तब वे कहां सोए हुए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे विकास के कार्यों में आड़े आने की कोशिश करेंगे तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें मुंहतोड़ जबाव देगा।