Latest:
उधमसिंह नगर

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय ने अब महानगर को सौंपा दावेदारी का पत्र।बोले कांग्रेस से महापौर पद का दिया टिकट। टिकट मिला तो भाजपा को दे सकते हैं अच्छी टक्कर

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका),। रुद्रपुर नगर निगम में महापौर पद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने मैदान में उतरने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा को पिछले सप्ताह दावेदारी का पत्र सौंपने के बाद अब उन्होंने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को भी दावेदारी का पत्र सौंपा है।

संजय ने महानगर अध्यक्ष को सौंपे पत्र में कहा कि वह वर्ष 2002 से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। व्यापार मंडल रहते उन्होंने व्यापारियों की पूरी लड़ाई लड़ी है। संजय भाजपा की नितियों पर खुलकर विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर भी लगातार हमला बोला था। जिससे भाजपा असाहय हो गई थी।

संजय की व्यापारियों के साथ ही आम जनता में भी अच्छी पकड़ बताई जाती है।

माना जा रहा कि संजय निकाय चुनाव में भाजपा को अच्छी टक्कर दे सकते हैं।

error: Content is protected !!