Latest:
उधमसिंह नगर

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पहली टाप 10 में शामिल।बाक्सरों के तीन स्वर्ण व दो रजत पदक जीतते ही उत्तराखंड ने पदक तालिका में लगाई छलांग

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड गठन के बाद उत्तराखंड ने पहली बार राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शीर्ष दस में जगह बनाई है। शुक्रवार को प्रदेश के बाक्सरों के तीन स्वर्ण व दो रजत पदक जीतते ही उत्तराखंड पदक तालिका में छलांग लगाते हुए टाप-10 में पहुंच गया। इससे पहले प्रदेश का सबसे बेहतर प्रदर्शन 2002 में हैदराबाद में हुए 32वें राष्ट्रीय खेलों में था, जब हम पांच स्वर्ण समेत दस पदकों के साथ पदक तालिका में 13वें स्थान पर थे। खेल के क्षेत्र में सरकार के प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रदेश में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1AAnVYik6J/

https://www.facebook.com/share/v/12FSpUZmmyp/

जिसके नतीजे भी अब सामने आने लगे हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ी आठ स्वर्ण, 20 रजत और 17 कांस्य समेत कुल 45 पदक जीते चुके हैं। इस तरह से राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड शीर्ष दस राज्यों में शामिल हो गया है। इससे पहले वर्ष 2002 के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण के साथ दस पदक जीते थे और वह पदक तालिका में 13वें स्थान पर था।।

ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लगातार बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की टीमें उम्मीद से बेहतर खेल दिखा रही है।अंक तालिका में पहली बार उत्तराखंड दसवें स्थान पर पहुंचा है, उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश अंक तालिका में पांचवें स्थान तक पहुंचेगा,ऐसी उन्हें उम्मीद है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। देवभूमि को खेलभूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उस पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। उम्मीद है कि एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में स्थिति और बेहतर होगी।

error: Content is protected !!