Latest:
उधमसिंह नगर

विवेकानंद शाखा ने आयोजित किया बाल संस्कार शिविर

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  इंदिरा कॉलोनी स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज में आज भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, रुद्रपुर की ओर से पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व रीजनल सचिव रेखा अरोरा शाखा की महिला संयोजिका ज्योति सुखीजा वरिष्ठ सदस्या स्नेहसंजय राधू, मीनू मिगलानी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात वंदे मातरम व शिविर गीत देश हमें देता है सब कुछ से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शिविर में खुशबू अग्रवाल व मेघा सिंघल द्वारा बच्चों को सिखाई गई रामायण की चौपाइयों व भावार्थ की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में किशन प्रथम, आयुष द्वितीय व अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कराटे कोच विशाल शर्मा द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

मुख्य अतिथि रेखा अरोरा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए अच्छा नागरिक बनने, मोबाइल से दूर रहने, घर से बाहर मैदानी खेलों में भाग लेने व अपना बचपन भरपूर जीने का मन्त्र दिया।

विद्यालय प्रबन्धक ललित मोहन कौशिक को शाखा अध्यक्ष हरीश ग्रोवर ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया व सहयोग हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।                                                       कार्यक्रम का संचालन अंजू ग्रोवर ने किया।                           अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।               बच्चों व विद्यालय स्टाफ़ के लिए शाखा की ओर से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।                                                    कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिया कोरी, उषा राय, राजकुमार, शाखा सदस्या संजना अरोरा, अंजू सिंह, कविता कौशिक, आस्था तनेजा, अंकिता जैन परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष संजय राधू, प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक विरेन्द्र कुमार सुखीजा, शाखा अध्यक्ष हरीश ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!