Latest:
उधमसिंह नगर

छतरपुर व्यापार मंडल का गठन,हरविंदर सिंह विर्क को अध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री व देवेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष किया मनोनित।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)।  जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने छतरपुर व्यापार मंडल का गठन करते हुए हरविंदर सिंह विर्क को अध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री व देवेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्री शिव शक्ति मंदिर छतरपुर में आज एक भव्य समारोह में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार भूड्ढी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल जिला, जिला उपाध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव व डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अंश अग्रवाल की मौजूदगी में छतरपुर व्यापार मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने शपथ ग्रहण की।इससे पूर्व सभी पदाधिकारीयों का फूल मालाओं से व अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया गया।

व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भूड्ढी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छतरपुर व्यापार मंडल के गठन होने पर सभी व्यापारियों के हित सुरक्षित रहेंगे, कोई भी अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा, अगर कोई भी अधिकारी मनमर्जी करने का प्रयास करेगा तो संगठन मजबूती से उसका जवाब देगा।

जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल ने कहा कि उधम सिंह नगर में छतरपुर व्यापार मंडल का गठन होना यह व्यापारियों के लिए सौभाग्य का विषय है छतरपुर व्यापार मंडल जिले का 24 व व्यापार मंडल है, यह जिले के लिए भी एक महान उपलब्धि है।

रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने सभी नवनियुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी व्यापारी तालमेल बनाकर काम करेंगे जिससे कि व्यापार मंडल का नाम प्रदेश भर में जाना जाए, उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को यह भी कहा कि पद मिलना गौरव का विषय है लेकिन पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए पदाधिकारी 24 घंटे व्यापारियों के लिए काम करना होगा।

छतरपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह विर्क ने सभी पदाधिकारीयों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया व भरोसा दिया कि वे व्यापारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और प्रत्येक व्यापारियों की उम्मीदो पर खरा उतरेंगे  सभा का संचालन जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल ने किया।

इस अवसर पर बहादुर सिंह बिष्ट, शिवम बिरलाकोटि, सागर रावत, सूरज राजपूत, चंद्र प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, ईश्वर नेगी, अमर सिंह, बलवीर सिंह कोहली, अब्दुल साबिर, भावना शर्मा, त्रिलोचन जोशी, संजय मंडल, रवि कुमार,दीपक गोस्वामी, शाहिद अंसारी, विशाल पुंडीर, वैद्यनाथ शर्मा, भावना शर्मा,सतबीर कौर,,पार्वती शर्मा,,हैप्पी धालीवाल,बलराज मौर्य, शैलेंद्र सिद्धू,विक्रांत गुप्ता, त्रिलोचन जोशी, सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे

error: Content is protected !!