उत्कृष्ट कार्यों पर देहरादून में सम्मानित हुए सीडीओ विशाल मिश्रा का नगर निगम में भी हुआ स्वागत। मेयर बोले नगर निगम की पारदर्शी व्यवस्था में मुख्य नगर आयुक्त का भी अहम योगदान।
नरेन्द्र राठौर
रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर के उत्कृष्ट कार्यों के लिए देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किये गये मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मेयर रामपाल और पार्षदों ने विशाल मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के अनुभवों का लाभ नगर निगम रूद्रपुर को लगातार मिल रहा है। जिसके चलते नगर निगम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है शहर और शहरवासियों के हित में नगर निगम आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता के साथ लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही विकास कार्यों को भी पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारा जा रहा है। नगर निगम में पारदर्शी व्यवस्था के संचालन में मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का भी अहम योगदान है। इस अवसर पर विशाल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीमवर्क के बिना कुछ भी संभव नही। नगर निगम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जो सम्मान मिला है वह सभी के प्रयासों का प्रतिफल है इस अवसर पर पार्षद बबलू सागर, राजेश जग्गा,निमित्त शर्मा, विधान राय, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, शैलेंद्र रावत, विनय विश्वास, भुवन गुप्ता, जितेंद्र यादव, डॉ राकेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे