Latest:
उधमसिंह नगर

टैक्सी चालक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। 31 दिसंबर की रात को घर से बाहर गया था, देर रात  घर से कुछ दूरी पर मिला था शव

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात को टैक्सी चालक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।                                                   बुधवार को एसएसआई अशोक कुमार ने मामले का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड 17 शिव कालौनी निवासी राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका 24 वर्षीय पुत्र नितिन रस्तोगी 31 दिसंबर की रात को वह करीब नौ बजे घर से बाहर गया था। परंतु देर रात तक घर नहीं लौटा। देर रात में वह घर से कुछ दूरी पर प्लाट में बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शिव कालोनी के चंद्रपाल के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसएसआई स्वयं कर रहे थे। एसएसआई कुमार ने जांच के दौरान ग्राम बगोहा, थाना पिहानी, जनपद हरदोई(यूपी), हाल निवासी वार्ड नंबर 17 शिव कालोनी निवासी संजय कुमार गुप्ता का नाम प्रकाश में आया। जिसके द्वारा नामजद अभियुक्त चंद्रपाल के साथ अत्यधिक शराब का सेवन कर दोनों व्यक्तियों ने नितिन रस्तोगी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने से मृत्यु हो जाने पर फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने फरार चल रहे दोनों आरोपी चंद्रपाल एवं संजय कुमार गुप्ता को बुधवार को टेड़ाघाट से गिरफ्तार कर किया गया। एसएसआई कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पंकज महर, नवीन खोलिया, नासिर खान आदि थे।
खटीमा में गिरफ्तार हत्यारोपी के साथ पुलिस टीम।
error: Content is protected !!