गदरपुर में अवैध खनन स्थल mining officer ने मारा छापा, जेसीबी सीज
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। जनपद में नगर लगातार शिकायत मिलने पर खनन विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अवैध में लिप्त एक जेसीबी UK06 BE 6644 को सीज किया गया ख़ान अधिकारी मनीष परिहार का कहना है कि अवैध खनन को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिला खान अधिकारी ऊधम सिंह नगर मनीष परिहार ने रविवार को अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान एक जेसीबी को सीज कर दिया हैं। जानकारी के मुताबिक जनपद उधम सिंह नगर में लगातार शिकायत मिल रही है इसी क्रम में गदरपुर क्षेत्र मे शिकायत मिलने पर खनन विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अवैध में लिप्त एक जेसीबी जिसका नम्बर UK06 BE 6644 को सीज किया गया है।
ऊधम सिंह नगर जिले में लगातार कार्यवाही के बाद भी अवैध खनन की खबरें सामने आती रहती है। जिसमें खनन माफिया सरकार को करोड़ों का चुना लगाते हैं। जिला खान अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निदेशक द्वारा सख़्त निर्देश दिये गये हैं। जिला खान अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त नदी में जो अवैध खनन किया गया है उसकी पैमाईश कि जायेगी और जो इसमें लिप्त पाये गये हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी, उनका कहना है कि अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उधर समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष बलदेव ने कहा की जब से ऊधम सिंह नगर में मनीष परिहार जी आये है, अवैध खनन पर रोक लगी है, अच्छे कार्य के लिए जल्द ही संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
