Latest:
उधमसिंह नगर

*खटीमा में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की वीडियो पर एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस का एक्शन* *तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली खटीमा पुलिस ने हत्या के प्रयास अभियोग में नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

➡️दिनांक 29-09-2026 को समय करीब रात्रि 10:30 बजे इस्लाम नगर निवासी *सद्दाम पुत्र अब्दुल रसीद निवासी वार्ड 08 इस्लामनगर खानका बाजार के पास उम्र 32 वर्ष* को जान से मारने की नियत से विपक्षीगणों द्वारा छोटी कुल्हाड़ी एवं बंका से वार किया जिससे सद्दाम पुत्र अब्दुल रशीद वार्ड न. 8 इस्लामनगर खटीमा के सिर और हाथ मे गंभीर चोट आयी है , जिसको विपक्षीगणों द्वारा मरा समझ कर मौके पर छोड़कर भाग गए और जाते जाते गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना का विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था उक्त घटना पर कोतवाली खटीमा पर चोटिल के बड़े भाई द्वारा दिनांक 30/09/2026 को (वादी) *दिलशाद पुत्र स्व० अब्दुल रसीद निवासी इस्लाम नगर कोतवाली खटीमा जिला उधम सिंह नगर* द्वारा तहरीर दी गई की दिनांक 29/09/2026 को रात्रि करीब साढ़े दस बजे *विपक्षीगण को उनके छोटे भाई सद्दाम ने मोहल्ले में नशा करने के लिए मना किया कि मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है जिससे विपक्षीगणों द्वारा सद्दाम के साथ मारपीट शुरू कर दी गई , फरमान ने बंका से ओर आदिल ने कुल्हाड़ी से उसके भाई सद्दाम के ऊपर जान से मारने की नीयत से वार किये जिससे उसके सिर ओर बाएं हाथ में गंभीर चोट आईं* वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में *दिनांक 30/09/2026 को मु0अ0सं0 – 300/2026, धारा 109, 351(2)352, बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के समय स्थानीय व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाया गया था जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

*SSP के कड़े निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्यवाही*

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा प्रकरण के त्वरित अनावरण एवं नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों पर दबिश एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर कुनाल मार्केट के पीछे खाली मैदान के पास से नामजद तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दिनांक 01/10/2026 को घटना में प्रयुक्त बांका और कुल्हाड़ी बरामद किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. फरमान पुत्र पप्पू उम्र करीब 33 वर्ष

निवासी इस्लाम नगर थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।

2. साहिल पुत्र पप्पू उम्र करीब 35 वर्ष

निवासी इस्लाम नगर थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंहनगर

3. आदिल पुत्र पप्पू निवासी इस्लाम नगर थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तार तीनाें अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को दिनांक 1.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

• प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, कोतवाली खटीमा

• व0उ0नि0 के0सी0 आर्य

• उ0नि0 विजय बोहरा

• का 0 मोहन बोरा

• का0 नरेंद्र टम्टा

. का0देवेंद्र सिरोला