नए बर्ष का तोहफा,सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
नरेन्द्र राठौर।
देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात श्री पान सिंह बिष्ट की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री हरेन्द्र सिंह एवं श्री मुकेश कुमार की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा श्री चेतन पाण्डेय तथा श्री नरेन्द्र सिंह सजवाण को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।