मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर भवन शिलान्यास।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। यह मीडिया सेंटर आधुनिक उत्तराखंड की सूचना व्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ-साथ पत्रकार साथियों के लिए संवाद, शोध, समन्वय और तकनीकी संसाधनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकार, समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। हमारी सरकार सदैव पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षित एवं बेहतर कार्य परिवेश उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री Ajay Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Pradeep Batra जी, श्री Ram Singh Kaira जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री Pratap Bisht जी उपस्थित रहे।
