खबर अपडेट, ट्रांजिट कैंप हादसे में घायलों के नाम आये समाने।पढ़ें कौन कौन हुआ घायल। पुलिस के मुताबिक हादसे की क्या रही बजह।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में देर शाम सिलेंडर में आग के बाद हुए धमाके से हुए हादसें में घायलों के नाम समाने आ गये है, फिलहाल पुलिस ने हादसे की बजह खाना बनाते समय समय गैस रिसाव से आग लगना बताया है।
थानाध्यक्ष सुन्दरम शर्मा ने जारी बयान में बताया कि 5 जनवरी 2023 को प्रेम नारायण कश्यप पुत्र गंगाराम कश्यप निवासी खजूर वाली गली ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर उधम सिंह नगर के घर में गैस सिलेंडर के रिसाव होने के बाद किचन में उनके रिश्तेदार भूप राम पुत्र तोलाराम निवासी सिली पिपलिया थाना बरेली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के द्वारा किचन में जाकर गैस चुला जलाते समय अचानक आग लग गई जिसके कारण किचन की दोनों तरफ की दीवारें गैस की आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई जिसमें भूप राम पुत्र तोलाराम निवासी सिली पिपलिया थाना बहेड़ी बरेली उम्र 41 वर्ष वह नीतू कश्यप पुत्री प्रेम नारायण कश्यप उम्र 17 वर्ष झुलस गई दीवारें गिरने से उसके दोनों साइड में पड़ोस के घर में जिसमें मदनलाल और अमृत गुहा के घर के ऊपर गिर गई जिनकी जिनकी सीमेंट कि चदरो से बने छत टूट गई और छत के नीचे मदनलाल उम्र 42 वर्ष नन्ही देवी उम्र 40 वर्ष विनीता 15 वर्ष तथा दूसरे घर में कल्पना 36 वर्ष तारक 13 वर्ष दीपिका 6 वर्ष गंभीर रूप से दबकर घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प कृष्णा कॉलोनी में गैस सिलेंडर रिसाव से हुई दुर्घटना में घायलों को इलाज हेतु जिला हॉस्पिटल भर्ती करवाया, बोले हर सम्भव मदद की जायेगी*
रुद्रपुर।ट्रांजिट कैम्प कृष्णा कालोनी में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फटने की घटना से नो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसपर जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने तत्काल घायलों को अपने वाहन जिला अस्पताल पहुँचवा कर अविलम्ब डॉक्टरों की टीम से वार्ता कर इलाज हेतु भर्ती करवाया। वही विधायक शिव अरोरा ने घटना स्थल पर ही रुद्रपुर एस डी एम से दूरभाष पर वार्ता कर घटना स्थल का मौका मुआयना करने हेतु निर्देशित कर घटना में घायलों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजे हेतु रिपोर्ट बनवाने को कहा जिससे पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाई जा सके। वही विधायक शिव अरोरा ने घटना स्थल के आस पास किसी को न जाने की हिदायत दी पुलिस को निर्देशित कर कहा जर्जर हालत में मकानों की छत गिरने की सम्भावना है जिससे कोई अन्य घटना न हो यह सुनिश्चित करने को कहा । वही विधायक ने घायलों के परिवारों को स्थानीय कार्यकताओ के सहयोग से सुरक्षित स्थान पर उनके रुकने का प्रबंधन करवाया जहाँ उनके खाने रहने व ठंड से बचने की उचित व्यवस्था करवा दी गयी है। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से यह घटना से आस पास के क्षेत्र में काफी घरों को नुकसान हुआ है लेकिन समय रहते घायलों को उचित इलाज के चलते काफी बचाव हो गया। घायलों में तीन छोटे बच्चे भी थे और आस पास के मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गये।
शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से इस संकट घड़ी में उनका विधायक हर सम्भव मदद हेतु सदैव तत्पर है और पीड़ित परिवार की हर प्रकार से सहायता की जायेगी । इस दौरान मोके पर ट्रांजिट कैम्प एसओ सुंदरम शर्मा, भाजपा नेता धीरेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।