तो क्या रुद्रपुर में बिगड़ जायेगा कांग्रेस का खेल! रुद्रपुर में चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर गुटबाजी चुनाव प्रबंधन समिति में जगह न मिलने से महानगर अध्यक्ष नाराज बेहड की इंट्री से फिर शुरू हुई गुटबाजी
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही महापौर की कुर्सी के रेस में क्या कांग्रेस फिर पिछड़ जायेगी। रुद्रपुर फिर टूट जायेगी कांग्रेस की उम्मीद या फिर पार्टी हाईकमान निकालेगा कोई रास्ता।
https://www.facebook.com/share/v/1DvpsABmRe/
https://www.facebook.com/share/v/18UUrr6gef/
ऊपर दिए लिंक में देखिए चुनाव से जुड़ी ख़बरें
ऊपर जो आपने लाइनें पड़ी है, उससे शायद आप थोड़ा कंफ्यूज हो, लेकिन आपको को रुद्रपुर में कांग्रेस में इस समय चल रहे खेल और चर्चा की पूरी खबर बताने वाले हैं।खबर यह कि कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी इस समय रुद्रपुर में चल रही पार्टी की गतिविधियों से से नाराज हैं। बताया जा कि महापौर पद के चुनाव में पार्टी के नेता उन्हें नजर अंदाज कर रहे, चुनाव प्रबंधन समिति में भी उनका नाम नहीं है। वार्डों में खोले जा रहे पार्टी के प्रत्याशियों के कार्यालयों की भी उन्हें जानकारी नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा कि यह सब रुद्रपुर में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड की इंट्री के बाद हो रहा है। जिससे महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा नाराज हो गए हैं,वह पिछले दो दिनों से पार्टी के चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए हुए हैं।
आपको बता कि तीन वर्ष पहले जब पार्टी ने उन्हें महानगर की कमान सौंपी थी,तब बेहड गुट ने उनका जमकर विरोध किया था, दोनों तरफ से बयान बाजी भी हुई थी, लेकिन महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने दायित्व मिलने के बाद पार्टी को खड़ा करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने सभी से गिरे सिकवे भुलाकर उन्हें गले लगाया। लेकिन अब जब चुनाव की बात आई तो फिर गुटबाजी शुरू हो गई है। महानगर अध्यक्ष को नजरंदाज किया जा रहा है।