उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में बाइक सवार भाईयों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तंमचे के साथ गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। रुद्रपुर में दो दिन पहले दिनदहाड़े बाइक सवार भाईयों पर फायरिंग झोंकने वाले दो दहशतगर्दों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी की की ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक तंमचा बरामद किया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक 02 जनवरी को मलिक कालोनी से हरमन सिंह दवारा गुरजीत सिंह पर जान से मारने की नियत से फायर मारा। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था, जिस सम्बंध में थाना रुद्रपुर में वादी गुरमीत सिंह निवासी इन्दा कालोनी थाना रूदरपुर ने मुकदमा पंजीकृत कराया जिसका FIR NO.7/23 धारा 504,506,307 IPC है। उक्त सम्बंध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशनुसार तथा पुलिस अधीक्षक महोदय नगर पलिस अधीक्षक महोदय अपराध तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर के निर्देशन में अभि की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया दौराने विवेचना वादी के बयानो तथा अभि0 के CDR के अवलोकन के बाद एक अन्य व्यक्ति यश घई प्रकाश में आया। जिसने उक्त घटना को अंजाम देने के लिये अभि हरमन की मदद की थी मुकदमा उपरोक्त में 120 बी IPC की बढ़ोतरी की गई। दि 05/01/2023 को अभि हरमन व यस घई को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

बरामद माल-
1- 01 अदद तमन्चा 315 बोर
2-01 फायर किया हुआ बुलेट
3. घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल

 

error: Content is protected !!