*मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के दिव्य दर्शन कर भक्तिमय हुआ वातावरण*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। श्री सनातन धर्म सभा, पांच मंदिर में आयोजित मां वैष्णो देवी की पवित्र गुफा एवं भव्य झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं धर्मसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मां वैष्णो देवी के दरबार में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए। पवित्र गुफा एवं भव्य झांकी के दर्शन कर सभी श्रद्धालुओं ने स्वयं को सौभाग्यशाली एवं गौरवान्वित महसूस किया।
इस अवसर पर पंचमुखी मंदिर के पदाधिकारी गगन वाधवा, अशोक राजपूत, मनोज अरोड़ा सहित धर्मसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी कुशल अग्रवाल जी, मनीष मित्तल एडवोकेट, रवि अग्रवाल, करन चंडोक, निखिल चंडोक, अनुज गर्ग, सुनील पचौरी, अनुराग शर्मा, युवांस चावला, पूजा मित्तल, एडवोकेट दीपिका मित्तल, एडवोकेट ज्योति गर्ग, दिव्यांशी पचौरी, किट्टू पचौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी ने मां वैष्णो देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा आयोजन के लिए श्री सनातन धर्म सभा पांच मंदिर के आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
