बड़ी खबर,रुद्रपुर आरटीओ आफिस का प्रशासनिक अधिकारी हल्द्वानी में गिरफ्तार। विजिलेंस ने 04 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर ( खबर धमाका)। रिश्वतखोरों पर लगातार कार्यवाही कर रही विजिलेंस टीम ने मंगलवार को रुद्रपुर आरटीओ आफिस का प्रशासनिक अधिकारी चार हजार की रिश्वत लेते दबोचा लिया। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।


विजिलेंस अफसरों के मुताबिक एक युवक ने शिकायत की थी उसने एक बाइक खरीदी है,जिसकी आरसी बदलने के नाम पर रुद्रपुर आरटीओ का प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानंद चार हजार रुपए मांग रहा है, शिकायत के बाद विजीलेंस की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को भाष्करानंद ने हल्द्वानी में शिकायतकर्ता से जब आरसी बदली के नाम पर पैसा ले रहा था,तभी बिजीलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।
