बडी खबर,लेडी बिल्डर प्रिया शर्मा के खिलाफ केस दर्ज। अवैध कालौनी में कार्यवाही करने गई टीम से उलझने पर हुई कार्रवाई। लेडी बिल्डर के अज्ञात साथियों भी मुकदमे में शामिल। video में देखिए, एसडीएम से कैसे उलझ रही लेडी बिल्डर

नरेन्द्र राठौर। रुद्रपुर (खबर धमाका)। सरकारी जमीन पर काटी जा रही अवैध कालौनी में कार्यवाही करने गई प्रशासन की टीम से उलझना लेडी बिल्डर प्रिया शर्मा और उसके साथियों को मंहगा साबित हुआ है। पुलिस ने प्रिया और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। कार्यवाही के दौरान बनाई गई video में वह एसडीएम व अन्य अधिकारियों से उलझती नजर आ रही है।

जिला विकास प्राधिकरण के एएक्सन ने किच्छा कोतवाली में डेली बिल्डर प्रिया शर्मा व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में कहा है कि सोमवार को एसडीएम किच्छा कौस्तिक मिश्रा, तहसील प्रशासन और डीडीए के अधिकारियों ने किच्छा में हल्द्वानी वाईपास रोड पर सरकारी जमीन पर विकसित हो रही कालौनी में कार्यवाही करने पहुंची थी। कालौनी का सेल्स आफिस सील करने के दौरान प्रिया शर्मा और उसके साथियों ने हंगामा करते हुए कार्य को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई, जिसमें प्रिया शर्मा किस प्रकार एसडीएम व अन्य अधिकारियों से उलझ रही है। साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपकों बता दें कि सरकारी, विवादित जमीन पर कब्जा कर , उसे खुर्द-बुर्द करना प्रिया की पुरानी आदत रही है। एन एच 74 के घोटाले में वह जेल भी जा चुकी है। पिछले दिनों देवरिया टोल प्लाजा के पास काटी गई अवैध कालौनी में भी सरकारी जमीन पाई गई थी, जबकि प्रिया द्वारा रुद्रपुर में काटी गई कालौनी में भी सरकारी और सीलिंग की जमीन पर कब्जा पाया गया था,
