रुद्रपुर में भाजपा नेत्रियों पर लगे आरोपों को कालौनी वासियों ने बताया गलत

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक कालौनी में पिछले दिनों भाजपा नेत्रियों और लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है। कालौनी के लोगों ने भाजपा नेत्रियों पर लगे आरोपों को गलत व भ्रामक बताते हुए उसकी निंदा की है।
कालौनी के लोगों ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि 12 जनवरी की रात्रि दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ था,जिसकी कोई तहरीर नहीं दी गई। मामले का वही पर पटाक्षेप भी हो गया था, लेकिन कुछ लोग ने षड्यंत्र के तहत भाजपा नेत्रियों को बदनाम करने की कोशिश की थी।
इस दौरान देवेन्द्र, अविनाश, मनोज, मनीष , रोहित,विनय रघुनंदन, विरेंद्र , सत्यवीर, रिंकू सिंह आदि मौजूद थे।
