जयंती पर अग्रवाल सभा ने दी संस्थापक स्व. गुप्ता को श्रद्धांजलि। पुष्प अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। अग्रवाल महासभा के संस्थापक/प्रथम अध्यक्ष स्व. सोहन लाल गुप्ता की जयंती पर सभा के पदाधिकारियों ने उन्हे श्रद्धा सुमन आर्पित कर श्रद्धाजंली दी। जयंती पर सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें दो मिन का मौन धारण कर श्रद्धांजली देने के साथ उनके वताए रास्ते पर चलनी की शपथ दी।
रुद्रपुर में स्व. सोहन गुप्ता को श्रद्धांजलि देते अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी
मंलगलवार को शहर की अग्रवाल धर्मशाला में एकत्र हुए प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने स्व. गुप्ता के चित्र पर पुष्प आर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उनके जीवन और अग्रवाल महासभा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेशाध्यक्ष सुपमा अग्रवाल ने कहाँ की स्व. गुप्ता ने अग्रवाल सभा का गठन कर सभी को एक सूत्र में वांधने का काम किया था। उन्होने समाज को एक जुट करने की जो नींव रखी थी, उससे आज समाज को आज भी फयादा मिल रहा । है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊँ प्रभारी विजय भूषण गर्ग ने कहाँ की श्री गुप्ता ने विना आखों के ही समाज के लिए जो नींव रखी थी, उसका फयादा आज पूरे समाज को मिल रहा है। उन्होंने कहाँ कि अग्रवाल सभा का गठन करने के पीछे स्व. गुप्ता की जो मंशा थी, उसे पूरा करने समाज के सभी लोगों को दयात्व है। हमारी कोशिश है की समाज एकजुट होकर उनकी नीतिओं को आगे वढाए। स्व. गुप्ता महाराजा अग्रसेन चैरिटेवल हस्पिटल देहरादून के मुख्य संस्थापक रहे है इसके अलावा उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, ‘अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के भी संस्थापक रहे है । इस दौरान उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा प्रदेश संरक्षक कैलाश गर्ग, वरिष्ठ प्रदेश उपायक्ष एवं कुमाऊँ प्रभारी – विजय भूपण गर्ग, प्रदेश अध्यक्षा सुपमा अग्रवाल. जिला महामंत्री अतुल बंसल, अध्यक्ष अग्रवाल सभा रुद्रपुर गौतम सँगटा, राधा रानी, प्रिया गर्ग, विनीत जैन, नरेंद्र बंसल, श्याम गर्ग, ललित गोयल, मनोज गर्ग, कुशल गर्ग, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
