मालिकाना हक,सरकार का गरीबों का बड़ा तोहफा,शिव आरोरा।रुद्रपुर 2600 परिवरों को सीएम देंगे मालिकान हक। रामपाल के दावे की निकली हवा!विधायक का दावा अब तक एक भी गरीब को नहीं मिला मालिकाना हक

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर गरीबों की लंबें समय चली आयी मांग पूरी होने जा रही,06 मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के 2600 लोगों को निशुल्क मालिकाना हक देंगे,जो गरीबों के लिए बड़ा तोहफा है।
यह बात विधायक शिव अरोरा ने पत्रकारों के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष से रुद्रपुर में गरीबों को निशुल्क मालिकाना हक की मांग उठ रही थी। उन्होंने खुद चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि वह गरीबों को मालिकाना हक दिलायेंगे। चुनाव के तत्काल बाद उन्होंने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया था। सरकार ने जो नजूल नीति घोषित की थी, उसमें कुछ खामियां होने के बजह से गरीबों को मालिकाना हक नह मिल पा रहा था,इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बदलाव का सुझाव रखा था,जिसे सरकार ने मान लिया। बदलाव के बाद गरीबों को 50 वर्ग गज तक भूमि का निःशुल्क मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया। उन्होंने की अब तक 2600 परिवारों को निशुल्क मालिकाना हक की फाइलें तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 06 मार्च को इसका वितरण करेंगे। विधायक कहा कि शहर में करीब 10 हजारों गरीबों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें दो तीन चरण में मालिकाना हक से वंचित लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि पूर्व में चुने गए प्रतिनिधियों ने जनता को गुमराह किया था, हकीकत यह है कि अभी तक रुद्रपुर के एक भी को मालिकाना हक का लाभ नहीं मिला है।
विधायक के दावे निर्वतमान मेयर के दाबों की भी हवा निकाल दी।
आपको बता दें कि निर्वतमान मेयर ने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि वह जब तक गरीबों को मालिकाना हक नहीं मिलेगा अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, लेकिन कार्यकाल के अंतिम समय वह अपना वचन तोड़कर कुर्सी पर बैठ गए थे,तब मेयर के वचन को लेकर लोगों ने जमकर सवाल भी उठाए थे।कुर्सी पर बैठने के दौरान मेयर के घड़ियाली आंसू भी पूरे शहर देखें थे। इधर विधायक के वयान के बाद स्थिति साफ हो गई है।
इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता,जिला महामंत्री अमित नारंग, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, सुरेश कोली, बिट्टू चौहान,सोनू वर्मा,मंयक कक्कड़,समेत तमाम भाजपाई मौजूद थे।
