मुख्यमंत्री धामी बुधवार को आयेंगे रुद्रपुर। कार्यक्रम स्थल का डीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। 06 मार्च बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मंच, सेफ हाउस, कुर्सी, वैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, शिप्रा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि राजकुमार, अधिशासी अभियन्ता आरडब्लूडी पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
