प्रेम प्रसंग में माया के प्रेमी ने ही डंडों पीटकर की थी हत्या। पुलिस तीन पहले हुए हत्याकांड का किया पर्दाफाश। प्रेमी बोला दूसरे से अन्य व्यक्ति बात करने लगी थी महिला

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)।खटीमा के श्रीपुर विछवा गोठ में महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की थी।
बीते एक मार्च की रात्रि ग्राम श्रीपुर विछवा निवासी संतोष चंद ने पुलिस को सूचना दी कि श्रीपुर विछवा गोठ में एक महिला अपने घर पर चोटिल अवस्था पर बिस्तर पर पड़ी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां महिला अपने कच्चे मकान के अंदर एक महिला चारपाई पर चित अवस्था पड़ी थी। जिसकी शिनाख्त वहां मौजूद ग्रामीणों ने माया देवी पत्नी छोटू सिंह रान के रूप में की। महिला की प्रारंभिक जांच उप निरीक्षक रूबी मौर्या द्वारा मौजूद महिला ग्रामीणों की सहायता से वीडियो ग्राफी में की गई। महिला के सिर पर खुली चोटे पाई गई और महिला मृत अवस्था में मिली। महिला अपने घर पर अकेली रहती थी। मृतका पति अल्मोड़ा में मजदूरी का काम करता है। घटना की सूचना पर फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भौतिक साक्ष्यों को एकत्र किया गया। 3 मार्च को मृतका के पति ने छोटू सिह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी गैरमौजूदगी में उसका परिचित श्याम सिंह राणा निवासी ग्राम कुमराह उसके घर उसकी पत्नी के पास आता जाता रहता था। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 आईपीसी तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक दानू ने मामले की जांच करते हुए अभियुक्त श्याम सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त एक डंडा, खून से सनी मिट्टी व मृतका के वस्त्र, घटना के दिन अभियुक्त द्वारा पहने गए खून से सने वस्त्र बरामद किए।

खुलासा करने वाली टीम में ये रहे मौजूद
प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई अशोक कुमार, एसआई ललित बिष्ट, प्रियांशु जोशी, विजय बोहरा, किशोर पंत, रूबी मौर्या, भूपाल चंद, कैलाश चंद, नवीन खोलिया, कमल पाल, संतोष कुमार आदि मौजूद थे
बॉक्स
प्रेम-प्रसंग के चलते की माया की हत्या
खटीमा। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने श्याम सिंह राणा ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका और माया देवी के मध्य काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था तथा कुछ समय से माया देवी किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करने लगी थी। इस पर उसने कई बार माया देवी को समझाया, लेकिन उसके द्वारा लगातार अन्य व्यक्तियों से भी संपर्क रखा गया। इसी रंजिश व गुस्से में उसने एक मार्च को शराब के नशे में माया देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
