डीएम और नगर आयुक्त की मेहनत से मिला गरीबों को तोहफा। सीएम ने भी की तारीफ,श्रेय लेने में लगे नेता। दोनों अधिकारी हैं तारीफ के असली हकदार

- नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर बुधवार को 2600 लोगों को मिला मालिकाना हक जहां लोगों के चेहरे खिल गए हैं,वहीं डीएम उदयराज सिंह और नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल की जमकर तारीफ हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी प्रशासन की पीठ थपथपाई से अपने आपको नहीं रोक पाए।
रुद्रपुर में नजूल पर बसे हजारों लोग वर्षों से सरकार से मालिकाना हक देने की मांग कर रहे थे। बुधवार को उनकी मांग पूरी हो गई। लेकिन उनकी इस मांग को अमलीजामा पहनाने में डीएम ऊधमसिंहनगर उदयराज सिंह सिंह का बड़ा योगदान रहा है,उनके इस काम में नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल और उनकी टीम ने जो कर दिखाया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी।
इसके लिए हमें 09 माह पूर्व में जाना होगा,तब सरकार ने की नजूल नीति को धरातल पर उतारने के लिए खुद डीएम मैदान में उतारे थे, उन्होंने निगम कर्मियों, राजस्व विभाग सभी को इसके लिए युद्ध स्तर पर लगाया था, डीएम लगातार इसकी मानिटरिंंग भी कर रहे, डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने भीड़ खूब रुचि ली। दोनों अधिकारियों की मेहनत आखिर रंग लाई,और जो काम असंभव लग रहा था वह संभव हो गया। शहर के 2600 लोगों को एक साथ मालिकाना हक का तोहफा मिला है।
यानी एक ऐसा सपना पूरा हुआ है,जिसकी उम्मीद कम थी।
हालांकि नेता इसे अपनी मेहनत बताकर जय जयकार करना रहे हैं। लेकिन इस सफलता के सही हकदार डीएम उदयराज सिंह और नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल और उनकी टीम है।
